होम / इंसान के शरीर में लगाई सुअर की किडनी, मिला चौंकाने वाला रिजल्ट, डॉक्टर भी हुए हैरान

इंसान के शरीर में लगाई सुअर की किडनी, मिला चौंकाने वाला रिजल्ट, डॉक्टर भी हुए हैरान

Deepika Gupta • LAST UPDATED : August 19, 2023, 1:17 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Kidney Transplant : अमेरिका में डॉक्टरों ने एक सूअर की किडनी को एक ब्रेन-डेड व्यक्ति के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जिसके बाद चौंका देने वाले रिजल्ट सामने आए है। बता दें डॉक्टरों ने बताया कि ट्रांसप्लांट के एक महीने के बाद भी सूअर की किडनी ब्रेन डेड शख्स की शरीर में सामान्य रूप से काम कर रही है। ये ट्रांसप्लांटेशन 14 जुलाई 2023 को की गई थी। जिसके बाद से ये सामान्य रूप से काम कर रही है। वहीं रिसर्चरों ने बताया कि अभी अगले महीने के लिए भी इसका परीक्षण जारी रहेगा।

मानव शरीर में सही से काम कर रही सूअर की किडनी

इसी क्रम में एक मामला सामने आया है, जिसे देखकर वे बेहद उत्साहित हैं। मानव शरीर में प्रत्यारोपित किडनी 32 दिनों से सही कार्य कर रही है। यह प्रत्यारोपण ब्रेन डेड घोषित किए गए व्यक्ति में किया गया है। सूअर की किडनी के जीन में बदलाव कर प्रत्यारोपण के बाद कार्य करने का यह सबसे लंबा समय है। इससे जेनोट्रांसप्लांट के क्षेत्र में उम्मीदें बढ़ गई हैं। किसी पशु के अंगों का मानव में प्रत्यारोपण जेनोट्रांसप्लांट कहलाता है।

लाखों लोगों की होगी मदद

अमेरिका में वर्तमान में 103,000 से ज्‍यादा लोगों को अंग प्रत्यारोपण की जरूरत है। इनमें से 88,000 को किडनी की जरूरत है। ये लोग इंतजार करते-करते हर साल हजारों लोग मर जाते हैं। बुधवार की सफलता मौरिस मिलर के शरीर में सुअर की किडनी के ट्रांसप्‍लांट के साथ शुरू हुई। उनकी 57 साल की आयु में अचानक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनके शरीर को परिवार की तरफ से दान कर दिया गया था।

ये भी पढ़े- Pairs News : पैराशूट बांधकर एफिल टावर पर चढ़ा एक शख्स, फिर लगाई छलांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gaza War: राफा में हुए हमले में एक भारतीय व्यक्ति की गई जान, वाहन को बनाया गया निशाना-Indianews
Mumbai के घाटकोपर पर हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, बी-टाउन ने मांगी दुआ – Indianews
Mumbai Hoarding Collapse: मुंबई में होर्डिंग गिरने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर हुई 14, कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज-Indianews
POK Protests: महंगाई के खिलाफ पीओके में लोगों ने सरकार के खिलाफ फूंका विगुल, हड़ताल जारी 4 की हुई मौत-Indianews
बर्फीले पहाड़ों से Ibrahim Ali Khan ने शेयर की तस्वीर, लड़कियां भरना चाहती है गर्लफ्रेंड बनने का फॉर्म – Indianews
Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, पूर्वी दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार-Indianews
India-Iran Deal: भारत-ईरान चाबहार बंदरगाह सौदे के बाद अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा-Indianews
ADVERTISEMENT