होम / Constitution Day देश के भविष्य का सवर्णिम भविष्य प्रशस्त हुआ : कोविंद

Constitution Day देश के भविष्य का सवर्णिम भविष्य प्रशस्त हुआ : कोविंद

India News Editor • LAST UPDATED : November 26, 2021, 3:06 pm IST

Constitution Day

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Constitution Day

Constitution Day संविधान दिवस के अवसर पर संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी देशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर राष्टÑपति ने कहाकि 72 साल पहले हमारे संविधान निर्माताओं ने इस दस्तावेज को भारत के सुनहरे भविष्य के लिए स्वीकार किया था।

इस दौरान हमारे देश के लोगों ने लोकतांत्रिक विकास की अद्भुत गाथा लिख दी है। इसने पूरी दुनिया को चकित कर दिया है। राष्टÑपति ने कहाकि मैं यह मानता हूं कि भारत की यह विकास यात्रा, हमारे संविधान के बल पर ही आगे बढ़ती रही है।

Constitution Day देश के इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धि

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि आजादी के समय, देश के समक्ष उपस्थित चुनौतियों को यदि ध्यान में रखा जाए तो भारतीय लोकतंत्र मानव इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा सकता है। इस उपलब्धि के लिए हम संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता और जन-गण-मन की बुद्धिमत्ता को नमन करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे संविधान में वे सभी उदात्त आदर्श समाहित हैं जिनके लिए दुनिया के लोग भारत की ओर सम्मान और आशा भरी दृष्टि से देखते रहे हैं।

Constitution Day कई अन्य लोकतांत्रिक देशों के लिए हम मिसाल

राष्ट्रपति ने कहाकि पश्चिम के कुछ विद्वान कहते थे कि भारत में वयस्क मताधिकार की व्यवस्था विफल हो जाएगी। परन्तु यह प्रयोग न केवल सफल रहा, अपितु समय के साथ और मजबूत हुआ है। यहां तक कि अन्य लोकतंत्रों ने भी इससे बहुत कुछ सीखा है।

राष्ट्रपति ने कहाकि मुझे प्रसन्नता है कि आज संविधान सभा की चर्चा तथा संविधान के कैलग्रिफ्ड वर्जन और अद्यतन संविधान के डिजिटल संस्करण जारी कर दिए गए हैं। इस प्रकार, टेक्नॉलॉजी की सहायता से, ये सभी अमूल्य दस्तावेज सबके लिए सुलभ हो गए हैं।

Also Read : Anokhi Shadi जानकर आप भी होंगे हैरान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha elections: उंगली पर लगी स्याही दिखाइए मुफ्त जलेबी-पोहा पाईए, इंदौर में वोटरों के लिए खास पेशकश- Indianews
Haryana: घर के नींव की चल रही थी खुदाई, तभी मिलीं 300 साल पुरानी विष्णु और लक्ष्मी की मूर्तियां- Indianews
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष बोले, ‘पीएम मोदी मुझे दें मिलने का समय, उन्हें समझाऊंगा कांग्रेस का घोषणापत्र’ – India News
Vastu Shastra: घर में लकड़ी का मंदिर है, तो वास्तु शास्त्र के इन नियमों का रखना चाहिए ध्यान- Indianews
Tesla Layoff: टेक्सास कारखाने में करीबन 2,700 कर्मचारियों की होगी छंटनी, टेस्ला के नोटिस से चला पता – India News
Vaishakh Maas 2024: वैशाख मास की शुरुआत कल से, इस महीने में ये करने से करें परहेज- Indianews
Priyanka Gandhi: ‘मेरी मां का मंगलसूत्र, देश के लिए हुआ कुर्बान…’, पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना – India News
ADVERTISEMENT