India News (इंडिया न्यूज़), Salt Lake Fire, कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सॉल्टलेक क्षेत्र में रविवार शाम को झुग्गी बस्ती में आग लग गई है। आग लगने के कारण कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। इसकी अधिकारियों ने जानकारी दी है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची।
#WATCH | Kolkata: Fire breaks out at the slum area near Falguni Abasan, Salt Lake. Ten fire tenders at the spot. pic.twitter.com/fqUwiLGRvQ
— ANI (@ANI) April 23, 2023
अधिकारियों ने जानकारी दी कि सॉल्टलेक इलाके में रविवार शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर फाल्गुनी बाजार इलाके में आग लगी। आग लगने के करीब दो घंटे बाद दमकल की 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल सेवा मंत्री सुजीत बसु ने जानकारी दी कि आग लगने के कारण कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं।
मंत्री ने कहा कि आद लगने की वजह से जिन लोगों ने अपना घर खो दिया है। सरकार उनका पुनर्वास करेगी। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कोई भी आग से घायल नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.