होम /  Shardiya Navratri 2023 Maa Brahmacharini: नवरात्रि के दूसरे दिन होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, नोट कर लें पूजाविधि

 Shardiya Navratri 2023 Maa Brahmacharini: नवरात्रि के दूसरे दिन होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, नोट कर लें पूजाविधि

Deepika Gupta • LAST UPDATED : October 21, 2023, 1:25 pm IST

 India News ( इंडिया न्यूज़ ) Shardiya Navratri 2023 Maa Brahmacharini: शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखते हुए 9 देवियों की विधि-विधान से पूजा करता है, तो भगवती दुर्गा पूरे साल अपनी कृपा बरसाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार दिनांक 16 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्माचारिणी की अच्छे से पूजा-अर्चना की जाती है। मां ब्रह्माचारिणी को तप का देवी कहा जाता है। तो जानिए क्या है पूजा की विधि और महत्व।

ब्रह्माचारिणी की पूजा विधि

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की विधि विधान से पूजा की जाती है। बता दें, सुबह उठें और स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। फिर मां को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद मां ब्रह्माचारिणी को अक्षत चंदन और रोली चढ़ाएं। मां को गुड़हल के फूल चढ़ाएं। उसके बाद कलश देवता और नवग्रह की विधि विधान से पूजा करें। फिर दीपक जलाकर मां ब्रह्माचारिणी की आरती उतारें और उनका ध्यान करें। मां ब्रह्माचारिणी को पीले रंग की मिठाई का भोग जरूर लगाएं। जैसे कि केसरिया मिठाई, केला आदि का भोग लगाना चाहिए।

क्या है इस दिन का महत्व

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलती है। व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहता है। त्याग, ब्रह्मचर्य, वैराग्य, तप जैसे गुणों की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें –

 Dhanteras Date 2023: किस दिन है धनतेरस? यहां जानिए सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

 Railway Recruitment 2023 : रेलवे में इन पदों पर निकली भर्ती, एक नजर में देखें पूरी अपडेट

Sarkari Naukri 2023 : 10 वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

Amla Side Effects : इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT