होम / Sikkim Avalanche: सिक्किम में भयंकर हिमस्खलन 6 की मौत, 11 घायल

Sikkim Avalanche: सिक्किम में भयंकर हिमस्खलन 6 की मौत, 11 घायल

Divya Gautam • LAST UPDATED : April 4, 2023, 4:16 pm IST

Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथू ला में बॉर्डर इलाके में मंगलवार को भारी हिमस्खलन हुआ है। इस घटना में 6 पर्यटकों की मौत हो गई है और 11 घायल पाए गए। कई पर्यटकों के फंसे होने की आशंका जताई है अधिकारियों ने ये जानकारी दी कि बचाव अभियान शुरु हो गया है।

दोपहर करीब 12 बजे हुआ हिमस्खलन 

हिमस्खलन के दौरान 150 से अधिक पर्यटकों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी हिमस्खलन दोपहर करीब 12 बजे हुआ है। फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

15वें मील की ओर गए थे पर्यटक 

पुलिस के अनुसार, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंटों के एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर गए यह घटना 15वें मील पर हुई।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT