होम / Stock Market Continues To Fall सेंसेक्स 314 प्वाइंट लुढ़का, निफ्टी 17900 से नीचे आया

Stock Market Continues To Fall सेंसेक्स 314 प्वाइंट लुढ़का, निफ्टी 17900 से नीचे आया

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 17, 2021, 4:32 pm IST

Stock Market
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

साप्ताहिक एक्सपायरी के एक दिन पहले भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 314 प्वाइंट गिरकर 60,008 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक लुढ़ककर 17,898 पर बंद हुआ। आज रियल्टी और फार्मा शेयरों में बिकवाली के चलते मार्केट पर दबाव बढ़ा।

वहीं रिलायंस जैसे हैवीवेट स्टॉक्स में भी गिरावट थम नहीं रही है। यह आज 2,462 रुपए पर बंद हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर दो दिनों में 5% से ज्यादा टूटा है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़त मारुति, एशियन पेंट्स और एसबीआई लाइफ में रही।

इससे पहले आज सेंसेक्स 143 पॉइंट्स नीचे 60,179 पर खुला था। दिन में इसने 60,426 का उच्चतम स्तर बनाया जबकि एक बार यह 60 हजार के नीचे भी चला गया। सेंसेक्स पर आज 10 और निफ्टी पर 15 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स पर आज बैंकिंग शेयरों में मिला-जुला रुख रहा। जबकि निफ्टी के आटो, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया और पीएसयू बैंक को छोड़ अन्य सेक्टर्स के इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज सबसे अधिक गिरावट 1.64 फीसदी की निफ्टी रियल्टी में दिखी। वहीं निफ्टी आटो सबसे अधिक 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

Also Read : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 आज जयपुर में

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें