<
Categories: India News

सूरत की नन्ही शतरंज स्टार आराध्या पटावरी ने रचा इतिहास, नेशनल चैंपियनशिप में हासिल किया चौथा स्थान

You Might Be Interested In Akshara Singh Bold Photos: हॉट जिम आउटफिट में अक्षरा सिंह ने फ्लॉन्ट किए एब्स, बोल्ड अंदाज सेइंटरनेट पर लगाई आग Bollywood Bold Actresses:…

सूरत (गुजरात) [भारत], जनवरी 2:  शहर की उभरती शतरंज प्रतिभा और डीपीएस सूरत की कक्षा 2 की छात्रा आराध्या पटावरी ने शतरंज के खेल में अपने दांवपेच से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। गुजरात राज्य अंडर-9 गर्ल्स चेस चैम्पियनशिप में पहला स्थान हासिल करने के बाद, आराध्या ने अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। गुवाहाटी में आयोजित नेशनल अंडर-9 गर्ल्स चेस चैंपियनशिप में आराध्या ने देश भर के दिग्गज खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए चौथा स्थान हासिल कर सूरत और पूरे गुजरात राज्य का नाम रोशन किया है।

आराध्या के पिता सौरभ पटावरी और माता अंकिता पटावरी अपनी बेटी आराध्या की सफलता पर बहुत ही गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आराध्या ने छोटी उम्र में असाधारण कौशल का परिचय दिया है। इससे पहले आराध्या ने अहमदाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया था। प्रतियोगिता के दौरान आराध्या के आक्रामक लेकिन संतुलित मूव, सूझबूझ भरी रणनीति और निर्णायक क्षणों में उनके शांत स्वभाव ने उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार बनाए रखा। आराध्या की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आराध्या पटावरी

उल्लेखनीय है कि आराध्या का बड़ा भाई शौर्य पटावरी भी शतरंज का खिलाड़ी है एवं मेंटल मैथ्स में एशिया-इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड हासिल कर चूका है और विभिन्न प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर चुका है, जो आराध्या के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। पूरा पटावरी एवं ननिहाल बैद परिवार हमेशा से आराध्या का मनोबल बढ़ाता रहा हैं। नन्ही आराध्या की यह राष्ट्रीय सफलता आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की एक मजबूत नींव साबित होगी।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST