होम / कुछ ही देर में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कैसे और कहां-कहां दिखेगा

कुछ ही देर में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कैसे और कहां-कहां दिखेगा

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 20, 2023, 6:59 am IST

Surya Grahan 2023: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। ये एक हाइब्रिड ग्रहण होगा जिसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भी बोला जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज गुरुवार, 20 अप्रेल को वैशाख माह की अमावस्या तिथि के दिन साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समय के अनुसार इस साल का पहला ग्रहण आज सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू हो जाएगा। जो कि दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट तक है। भारत में ये सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए यहां पर सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

इन जगहों पर दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। आज ये सूर्य ग्रहण अमेरिका, चीन, जापान, सिंगापुर, माइक्रोनेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सोलोमन, कंबोडिया, मलेशिया, फिलीपींस, समोआ, बरूनी,  ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, न्यूजीलैंड, ताइवान, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, अंटार्कटिका, दक्षिण प्रशांत सागर और दक्षिण हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।

जानें क्यों लगता है सूर्य पर ग्रहण

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, सूर्य ग्रहों में राजा ग्रह माना गया है। सूर्य के ताप से रोग, विकार नष्ट हो जाते हैं। सूर्य की परिक्रमा सभी ग्रह कर रहें हैं और चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है। ऐसे में जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। तब सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नही पहुंच पाती। इस वजह से ग्रहण का निर्माण होता है। ग्रहण के समय रोग, विकार आदि चीजों की संभावनी बढ़ जाती है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Shambhu Lake: शंभू नदी ने फिर से बढ़ाया लोगों के लिए खतरा, तेजी से बढ़ रहा झील आकार-Indianews
Heeramandi की Sharmin Segal को सलमान खान कर चुके हैं प्रपोज, एक्ट्रेस ने किया खुलासा -Indianews
Dia Mirza ने अपने बेटे अव्यान के तीसरे बर्थडे पार्टी की तस्वीरें की शेयर, जंगल-थीम केक के साथ यह सितारें भी आए नजर -Indianews
IPL 2024 Playoffs Tickets: जानें नॉकआउट फिक्स्चर के लिए आईपीएल मैच टिकट कैसे खरीदें-Indianews
Online Scam: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार हुई गर्भवती महिला, 54 लाख रुपये की भारी रकम गंवाया-Indianews
Babar Azam: बाबर आजम ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम-Indianews
Cannes 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में Urvashi Rautela ने बिखेरा जलवा, रेड कार्पेट पर पिंक गाउन पहने आईं नजर -Indianews
ADVERTISEMENT