होम / मौसम फिर बदलेगा करवट! दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, तापमान में दर्ज होगी गिरावट

मौसम फिर बदलेगा करवट! दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, तापमान में दर्ज होगी गिरावट

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 25, 2023, 12:27 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Weather Forecast India, नई दिल्ली: उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज बारिश से मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाके में गुरुवार (27 अप्रैल) को एक बार फिर से बारिश हो सकती है। जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट आ सकती है।

भारतीय मौसम विभाग यानी कि IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। वहीं, उत्तर भारत और पश्चिम भारत में अगले एक से दो दिन कोई खासा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, आध्र प्रदेश और झारखंड सहित तमाम राज्यों में इन दिनों गर्मी का पारा चरम सीमा पर है। लेकिन कुछ दिनों में इन राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

राजधानी के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार, 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हो सकता है। वहीं, 26-27 अप्रैल के बीच दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहने की आशंका है। 25 से 27 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री तक देखने को मिल सकता है। वहीं, 28 और 29 अप्रैल को राजधानी में गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी।

पहाड़ी इलाकों में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी देखने को मिली है। इसके साथ ही उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भी पहाड़ों में  लगातार बर्फबारी हुई है। आज, 25 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल गए हैं।  तीर्थ यात्रियों को भी ताजा बर्फबारी से बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को उत्तराखंड में कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर तक तेज हवाएं चलने तथा बिजली चमकने की संभावना जताई है।

40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

कोलकाता, शिलॉन्ग, अगरतला और इम्फाल सहित पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई शहरों में 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान अपने उच्चतम तापमान के पास दर्ज किया गया था। वहीं हीटवेव रिपोर्ट के अनुसार, इंफाल के कुछ स्टेशनों ने 40 डिग्री सेल्सियस के करीब अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। पिछले कुछ दिनों में राजधानी में भी लगातार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है।

Also Read: इंडोनेशिया में फिर कांपी धरती, 7.3 तीव्रता से आया भूकंप, सुनामी का अलर्ट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT