होम / Mulayam Singh Passed Away: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर वसुंधरा राजे ने व्यक्त किया दुख, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

Mulayam Singh Passed Away: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर वसुंधरा राजे ने व्यक्त किया दुख, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 10, 2022, 1:19 pm IST

Mulayam Singh Yadav Death: उत्तर प्रदेश के के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार को निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। 82 वर्ष की आयु में मुलायम सिंह का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार कल सैफई में किया जाएगा। उनके निधन के बाद राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

वसुंधरा राजे ने व्यक्त किया दुख

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक प्रकट किया है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि “निधन का समाचार सुनकर दुःख हुआ। स्व.नेता जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। भारतीय राजनीति में वे एक असरदार नेता थे जिन्होंने सिर्फ़ उत्तर प्रदेश के ही नहीं, देश के विकास में भी बड़ा योगदान दिया। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।”

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

जानकारी के मुताबिक मेदांता अस्पताल से नेताजी मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर निकल गया है। सूत्रों मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर 16 अशोका रोड ले जाया जा रहा है। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार शामिल होने के लिए कल मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सैफई जाएंगे।

सैफई में होगा अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। बता दें कि बीते रविवार से उनकी हालत बेहद नाजुक थी। आज 10 अक्टूबर सुबह करीब 8:16 बजे मुलायम सिंह यादव ने आखिरी सांस ली। कल मंगलवार को सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Also Read: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर मायावती ने किया ट्वीट, परिवार के प्रति प्रकट की संवेदना

Also Read: 1992 में किया था समाजवादी पार्टी का गठन, बीजेपी के समर्थन से बने थे पहली बार सीएम

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.