होम / आसमान में अद्भुत नजारा! चांद के साथ चमकता दिखा शुक्र, लोग बोले- मां चंद्रघंटा दे रहीं दर्शन

आसमान में अद्भुत नजारा! चांद के साथ चमकता दिखा शुक्र, लोग बोले- मां चंद्रघंटा दे रहीं दर्शन

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 24, 2023, 11:13 pm IST

Venus Shining Near Moon: देश में आज शुक्रवार की शाम को चैत्र शुक्ल तृतीया के चंद्रमा की खूबसूरती पर हर कोई फिदा हो गया है। चांद के ठीक नीचे एक चमकीला तारा नजर आया। चांद के बेहद करीब तारे जैसी रोशनी इसे और भी अद्भुत बना रही। दरअसल, चांद के साथ शुक्र तारा दिखाई दिया। चांद और शुक्र तारा को एक साथ देखकर लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने-अपने कैमरों में कैद कर लिया।

इस नजारे को लोगों ने बताया देवी चंद्रघंटा

शुक्रवार शाम पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा और शुक्र के साथ में दिखाई दिए। जिसे देखकर कई लोगों ने कहा देवी चंद्रघंटा दर्शन दे रही हैं। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। जिसके चलते लोगों ने आसमान में चंद्रमा और शुक्र के इस खूबसूरत नजारे को देखकर देवी चंद्रघंटा बताया।

Venus Shining Near Moon

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

सोशल मीडिया पर भी इसकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। खगोलीय घटना के इस अद्भूत नजारे को देखने के लिए हर कोई उतावला दिखाई दिया। बेहद ही कम चांद और तारे के ऐसे निराले अंदाज देखने को मिलते हैं।

Venus Shining Near Moon
Venus Shining Near Moon

18 करोड़ 52 लाख किलो मीटर दूर था शुक्र 

बता दें कि काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने इसे लेकर कहा है कि शुक्र 18 करोड़ 52 लाख किलो मीटर दूर था। ये माइनस 3.98 मैग्निट्यूड के साथ चमक रहा था। वहीं, चंद्रमा तीन लाख 79,000 किलोमीटर दूर था। इतनी दूर होते हुए भी शुक्र की 10 परसेंट चमक थी। इतना बड़ा अंतर होने के बाबजूद भी पृथ्वी से इनका कोण इस प्रकार था कि दोनों साथ में नजर आ रहे हों।

Also Read: नवरात्रि में करें परम कल्याणकारी सिद्ध कुंचिका स्तोत्रम का पाठ, जानें विधि

Also Read: प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते वक्त बरतें ये सावधानी, नहीं होगा फटने का खतरा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Italy PM Meloni PM Modi Conversation: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से की फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा-Indianews
High Commission of India: NIA को मिली बड़ी सफलता, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार-Indianews
जम्मू-कश्मीर के नौपोरा इलाके में एनकाउंटर, दो दिनों से जारी है आतंकरोधी अभियान
China building road In PoK: सैटेलाइट इमेज ने खोली चीन की पोल, सियाचिन ग्लेशियर के पास कर रहा यह काम-Indianews
Hair Oil: बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं ये तेल, इनके इस्तेमाल से फ्रीजी और रफ हेयर में आएगी जान -Indianews
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
ADVERTISEMENT