होम / दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, गर्मी और हीटवेव से मिली राहत, जानें अपने शहर का हाल

दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, गर्मी और हीटवेव से मिली राहत, जानें अपने शहर का हाल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : June 20, 2023, 9:33 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: पूरे देश में इन दिनों मौसम करवट ले रहा है। कहीं पर बारिश हो रही है, तो कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज 20 जून को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

यूपी में हल्का सुहावना मौसम

दिल्ली में 22 जून से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। दिल्लीवासियों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां लू के कारण लोगों का बुरा हाल हो रखा है। हालांकि यूपी में कल रात मौसम ने हल्की करवट ली। कल रात यहां थोड़ी हवाएं चली थी। जिसके चलते आज 20 जून की सुबह हल्का सुहावना मौसम देखने को मिला।

भारी बारिश की संभावना

बता दें कि देश के कई राज्यों में आज बारिश के आसार हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, पश्चिम मध्य प्रदेश और सिक्किम में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिमी हिमालय, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इन राज्यो में हीटवेव का अलर्ट

इसके अलावा झारखंड और ओडिशा में अभी भी भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बीते दिन सोमवार 19 जून को ओडिशा में कई जगहों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से दर्ज हुआ। वहीं सोमवार को झारखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और इससे अधिक दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Also Read: तेल कंपनियों ने जारी किए Petrol-Diesel के रेट, जानें अपने शहर के भाव

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT