होम / Weather Update: शीतलहर की चपेट में आया उत्तरी भारत, हरियाणा और दिल्ली में बारिश की संभावना

Weather Update: शीतलहर की चपेट में आया उत्तरी भारत, हरियाणा और दिल्ली में बारिश की संभावना

Divya Gautam • LAST UPDATED : December 26, 2022, 8:01 pm IST
ADVERTISEMENT
Weather Update: शीतलहर की चपेट में आया उत्तरी भारत, हरियाणा और दिल्ली में बारिश की संभावना

सम्पूर्ण हरियाणा शीत लहर की चपेट में है वहीं उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड विकराल रूप धारण किए हुए है कुछ स्थानों पर रात्रि तापमान लुढ़ककर हिमांक बिंदु के पास पहुंच गया है हिमालय की उत्तरी बर्फिली हवाओं ने मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अपने तीखे तेवरों से आगाज किया हुआ है। जिसके चलते सम्पूर्ण इलाके में तापमान गिरता ही जा रहा है।

सोमवार को हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री से 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट आने से कोल्ड डे की स्थिति बनी रही सोमवार को राजस्थान के फतेहपुर सीकर का पारा माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भी पारा गोते लगा रहा है। हरियाणा में बालसमंद हिसार का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दूसरे स्थान पर सिवानी 1.5 व रेवाड़ी तीसरे 1.6 डिग्री तापमान रहा।

सोमवार को हरियाणा के शहराें का न्यूनतम तापमान

बालसमंद हिसार 1.0°c, सिवानी भिवानी 1.5°c, चांदावास रेवाड़ी 1.4°c, महेंद्रगढ़ 1.7°c, नारनौल 2.4°c, हिसार 2.4°c, गुरुगाम 3.10°c, झज्जर 4.0°c, फतेहाबाद 4.2°c, सिरसा 5.2°c, भिवानी 5.5°c, मानेसर 5.6°c, जगदीशपुर सोनीपत 5.5°c, जींद 6.5°c, रोहतक 6.6°c, करनाल 6.8°c, कौल कैथल 6.12°c, अंबाला 7.10°c , यमुनानगर 7.10°c

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT