होम / Weather Update: देश में बदल रहा है मौसम का मिजाज, 24 अक्टूबर तक रहेगा यही हाल

Weather Update: देश में बदल रहा है मौसम का मिजाज, 24 अक्टूबर तक रहेगा यही हाल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 19, 2022, 9:31 am IST

Weather Update: देश में धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। लोगों को सुबह-शाम हल्की-हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिन में मौसम साफ रहता है। साथ ही कड़ाके की धूप भी निकल रही है। लेकिन रात में मौसम हल्का ठंडा हो जाता है। देश की राजधानी दिल्ली में दो दिनों से न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से कम दर्ज हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जबकि अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा रिज में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री, लोधी रोड में 17.4 डिग्री, आया नगर में 16.8 डिग्री और गुरुग्राम में 18 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

आज साफ रहेगा मौसम

बता दें कि मंगलवार को भी आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप के दर्शन होंगे। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह का रहेगा।

दिल्ली-NCR का मौसम का हाल

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

हवा में नमी का स्तर रहा इतने परसेंट

आज बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं नोएडा में अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Also Read: कोविड के नए वैरिएंट ने बढ़ाई सरकार की परेशानी, कई राज्यों में जारी हुई एडवाइजरी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.