India News (इंडिया न्यूज), Weather Updates: देश में बीते दिनों से कई जगहों से हो रही बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। तो कई जगहों पर लू के थपेड़े पड़ रहे हैं। दिल्ली-NCR सहित देश के कई हिस्सों में बारिश के हालात बने हुए हैं। वहीं बिहार में कई जगहों पर लू चलने की खबर सामने आ रही है। इसके साथ ही तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है। IMD ने कहा, अगले 2-3 दिनों तक मौसम कुछ इसी तरह रह सकता है।
वहीं महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका है। वहीं, दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां पर आज मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही धूप खिली रहेगी। बारिश को लेकर कोई अनुमान नहीं जताया गया है। वहीं तापमान की बात की जाए तो दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री तथा न्यूनतम टेंपरेचर 22 डिग्री से आस-पास रह सकता है।
कल के मुकाबले आज राजधानी में तापमान में ढाई डिग्री का इजाफा हुआ है। वहीं दिल्ली में कल शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस था। 4 जून को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की भी संभावना है। उसके अगले दिन भी राजधानी में मौसम साफ रहेगा। जिसके बाद 6 जून को बारिश की संभावना जताई गई है। जिसके अगले 2 दिन बाद मौसम साफ रहेगा। वहीं 5 से 8 जून के बीच तापमान में इजाफा होगा। 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच पारा रह सकता है।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) June 2, 2023
IMD के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश हो सकती है। वहीं केरल में खासकर 3 जून से लेकर 5 जून तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जानकारी दे दें कि बीते दिनों ओडिशा के मल्कानगिरी में बारिश और तूफान की वजह से 5 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दो लोगों के लापता होने की सूचना मिली है।
Also Read: आज नहीं होगा मुंबई-गोवा वंदे भारत का उद्घाटन, PM मोदी ने ओडिशा हादसे के बाद रद्द किया कार्यक्रम
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.