India News (इंडिया न्यूज), Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची हाई कोर्ट से जमानत दिए जाने का स्वागत करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (28 जून) को कहा कि झामुमो नेता को राजनीतिक द्वेष के चलते गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने हेमंत सोरेन से फोन पर बात की और उनकी रिहाई पर खुशी जताई।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी। उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। सोरेन जी से फोन पर बात कर अपनी खुशी ज़ाहिर की। जो संविधान की रक्षा की भावना ले कर चलते हैं, सत्य खुद उनकी रक्षा करता है।
Turkey: FATF से तुर्की को मिली खुशखबरी, मनी लॉन्ड्रिंग की ग्रे सूची से हटाया गया -IndiaNews
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी।
उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं – सोरेन जी से फोन पर बात कर अपनी खुशी ज़ाहिर की।
जो संविधान की रक्षा की भावना ले कर चलते हैं, सत्य खुद उनकी…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 28, 2024
बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता को भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दे दी। उच्च न्यायालय ने 13 जून को सोरेन की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.