होम / पहलवानों के विरोध का सामना कर रहे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- पॉक्सो कानून का हो रहा दुरुपयोग

पहलवानों के विरोध का सामना कर रहे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- पॉक्सो कानून का हो रहा दुरुपयोग

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : May 26, 2023, 9:11 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Wrestlers Protest, नई दिल्ली: WFI के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसे लेकर उनपर दो मामले दर्ज हैं। जिसमें एक पॉक्सो कानून के तहत दर्ज किया गया है। बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बहराइच में इसपर बात करते हुए कहा कि इस कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही इस कानून को वह संतों के नेतृत्व में बदलने के लिए सरकार को मजबूर करेंगे।

बता दें कि आगामी 5 जून को बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या में संतों की रैली का आह्वान किया है। इस रैली में उन्होंने 11 लाख संतों के पहुंचने का दावा किया है। इसी रैली को लेकर उन्होंने बहराइच में सभा को संबोधित किया है। भाजपा सांसद ने सभा में पॉक्सो कानून और उसके प्रावधानों का विरोध करते हुए इस बात का दावा किया है कि बड़े पैमाने पर इस कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है।

‘इसके दुरुपयोग से अधिकारी भी अछूते नहीं’

उन्होंने कहा “बच्चों, बुजुर्गों और संतों के खिलाफ इस कानून का दुरूपयोग हो रहा है। इसके दुरुपयोग से अधिकारी तक अछूते नहीं हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “संतों की अगुवाई में हम सरकार को कानून (पॉक्सो) बदलने के लिए मजबूर कर देंगे। मेरे खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इनके पास मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है।”

बृजभूषण ने इससे पहले किया था ये दावा

जानकारी दे दें कि पहलवानों के धरने पर बृजभूषण ने इसस पहले एक बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि ये लोग कांग्रेस की मदद से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। वो जंतर-मंतर पर धरना नहीं दे रहे हैं। ये कहां के खिलाड़ी हैं, इनका खेल हो चुका है। अब ये चुनाव लड़ेंगे, हुड्डा साहेब जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद।”

Also Read: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर के आज के दाम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT