होम / राजधानी में बारिश का लेकर येलो अलर्ट जारी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, जानें आज के मौसम का हाल

राजधानी में बारिश का लेकर येलो अलर्ट जारी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, जानें आज के मौसम का हाल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 13, 2023, 10:26 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Forecast, नई दिल्ली: देशभर में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है। देश के अधिकतर इलाकों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। वहीं राजधानी दिल्ली को बारिश की मार से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में पिछले दिनों खूब बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही हरियाणा के बराज डैम से पानी छोड़े जाने के बाद राजधानी के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है।

अगले सप्ताह बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही पूरे दिन मौसम सुहावना रहा।मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 जुलाई को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। IMD ने इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। IMD के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले सप्ताह बारिश की संभावना बनी हुई है। इसे लेकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि राजधानी में शनिवार और रविवार को झमाझम बारिश हो सकती है। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

कई इलाकों में भरा पानी

राजधानी में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों में रहने वाल लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने को लेकर निर्देश दिए हैं।

हिमाचल-उत्तराखंड में हालात

हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसार, कुल्ली-मनाली से करीब 25 पर्यटकों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। हालांकि, अब भी पहाड़ों में सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। इसके साथ ही भूस्खलन के बढ़ते मामलों की वजह से 1100 से ज्यादा सड़कों पर आवागमन ठप पड़ा हुआ है। वहीं उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को 413 करोड़ रुपये देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

Also Read: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.