महाराष्ट्र।road accident in Maharashtra : नासिक-शिरडी हाइवे पर पथारे के पास साईं बाबा के भक्तों को ले जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर हो जाने से 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। इसकी पुष्टि नासिक पुलिस ने की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मरने वालों में 7 महिलाएं, 2 बच्चे व 1 पुरुष शामिल हैं। अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की अवस्था नाजुक बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संभावनाएं बढ़ सकती है। पुलिस ने बताया है कि घटना करीब सुबह 7 बजे की है।
सीएम एकनाथ शिंदे ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिर्डी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है, मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है……