India News (इंडिया न्यूज), Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर ने 24 घंटे के भीतर 11 लाख से अधिक पौधे लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। यह उपलब्धि न केवल देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में इंदौर की प्रतिष्ठा को मजबूत करती है। बल्कि पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से आधिकारिक प्रमाण पत्र प्राप्त किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इंदौर अब दुनिया में नंबर वन है। स्वच्छता में हमारी उपलब्धियों के बाद पौधारोपण का इतिहास रचने के लिए इंदौर के मेरे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपकी भागीदारी के लिए धन्यवाद, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और हमारे देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने एक ही दिन में 11 लाख से अधिक पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

इंदौर के विश्व रिकॉर्ड से भारत को मिलेगा फायदा

मोहन यादव ने कहा कीं हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति में, मध्य प्रदेश ने गर्व के साथ यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जो प्रकृति संरक्षण और धरती माता की समर्पित सेवा का एक शक्तिशाली संदेश देता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के सलाहकार निश्चल बरोट ने एएनआई को बताया कि पिछला रिकॉर्ड असम के नाम था, जहां एक ही दिन में 926,000 पौधे लगाए गए थे। पौधारोपण स्थल रेवती रेंज को 9 जोन और 100 उप-जोन में विभाजित किया गया था। 100 कैमरों के ज़रिए इस मेगा प्लांटेशन ड्राइव की निगरानी की गई और प्रशासन को इस अभियान की तैयारी करने में लगभग 46 दिन लगे।

Nirmala sitharaman: ‘राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस ने…’, निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर साधा निशाना

प्रशासन ने लगाया जोर

मोहन यादव ने कहा कि इस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का शीर्षक है 24 घंटे के भीतर एक टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा पौधे। हमने इस रिकॉर्ड की शुरुआत 13 जुलाई को शाम 7:03 बजे की थी और यह आज शाम 7:03 बजे तक जारी रहा। अच्छी बात यह रही कि इंदौर ने शाम 5:00 बजे पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। असम ने 24 घंटे में 926,000 पौधे लगाने का पुराना रिकॉर्ड बनाया। संख्या बाद में जारी की जाएगी। हालांकि, हमने नए विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सीएम मोहन यादव को सौंप दिया है। इससे पहले शनिवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगामी विश्व रिकॉर्ड और रविवार को होने वाले मेगा प्लांटेशन ड्राइव की तैयारियों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

Gaurav Gogoi: गौरव गोगोई को मिली राहुल की टीम में अहम जिम्मेदारी, लोकसभा में कांग्रेस ने बनाया उपनेता