India News, (इंडिया न्यूज), Pune-Solapur Highway Accident, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पुणे-सोलापुर हाईवे पर यावत के पास सोमवार देर रात को मुंबई से निजामाबाद जा रही एक बस के पलटने से 12 यात्री घायल हो गए हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ जब चालक ने बाइक को टक्कर मारने से बचने के लिए ब्रेक लगाया। हादसे में घायल सभी यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। घायल हुए सभी लोगों की हालत फिलहाल स्थिर है। अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने इसे लेकर जानकारी दी है।
Also Read: केदारनाथ धाम के खुले कपाट, 20 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर