सिर्फ चार दिनों के बाद साल 2022 खत्म हो जाएगा, और नया साल शुरु हो जाएगा। ऐसे में देखते है देश और विदेशों की उन खबरों और घटनाओं को जिसे 2022 के इतिहास में दर्ज किया जाएगा।
10. भारत में PFI पर बैन- नूपुर शर्मा के पैगंबर पर दिए गए विवादीत बयान के बाद पूरे देश में हिंसक धार्मिक घटनाएं बढ़ गयी थी। यहाँ तक की मुस्लिम देशों ने भी इस बयान की निंदा की थी। हिंसक घटनाओं से देश में डर का माहौल पैदा हो गया था, जिसके पीछे पीएफआई को जिम्मेदार ठहराया गया. जिसके बाद केंद्र सरकार ने बैन लगा दिया।
9. लता मंगेशकर निधन- 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला के नाम से मशहूर और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का इसी साल 6 फरवरी को निधन हो गया. उन्होंने भारत की अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाये थे।
8. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन- महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सबसे लंबे समय तक ब्रिटेन की रानी रहीं। उन्होंने 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में आखिरी सांस ली।
7. दुनिया की आबादी 8 अरब के पार– यूएन (UN) के आंकड़े के मुताबिक़ 15 नवंबर 2022 के दिन दुनिया की आबादी 8 अरब के पार पहुंच गई है। 9 अरब होने में अभी 15 साल लगेंगे, 7 से 8 अरब होने में 12 सालों का वक्त लगा था।
6. ट्विटर के मालिक बने एलोन मस्क- कानूनी लड़ाई के बाद अरबपति एलोन मस्क ने आखिरकार 28 अक्टूबर को 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया।
7. ब्रिटेन को मिला भारतीय मूल का पहला पीएम– ऋषि सुनक भारतीय मूल के यूके के पहले पीएम बने। दिवाली की शाम को कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने के बाद वे देश के पहले अश्वेत नेता भी बने। साथ ही, 42 साल की उम्र में सनक 1812 के बाद सबसे कम उम्र के यूके पीएम बने।
6. ईरान में महिलाओं का हिजाब के खिलाफ विद्रोह– ईरानियों ने, सामाजिक, वर्ग और जातीय रेखाओं से ऊपर उठकर, “नारी, जीवन, स्वतंत्रता” के नारे के साथ मार्च किया और कई महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से अपने बाल काटने के राजनीतिक प्रतीकवाद को अपनाया।
5. श्रीलंका का भीषण आर्थिक संकट– श्रीलंका का आर्थिक संकट COVID-19 महामारी के परिणाम के रूप में शुरू हुआ। लगभग 2021 के मध्य से, दैनिक श्रीलंकाई लोगों के लिए आर्थिक स्थितियाँ कठिन होने लगीं। ईंधन और खाना पकाने की गैस तेजी से महंगी हो गई और मुद्रास्फीति बढ़ने के कारण इसे प्राप्त करना मुश्किल हो गया।
4. ख़ून में मिला माइक्रोप्लास्टिक– मार्च 2022 जर्नल ‘एनवायरनमेंट इंटरनेशनल’ में छपी रिपोर्ट के अनुसार शोध में जांच के लिए जितने लोगों के ख़ून के नमूने लिए गए उनमें से 80 फ़ीसदी नमूनों में माइक्रोप्लास्टिक्स पाए गए.
3. देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति– साल 2022 में दौपद्री मुर्मु भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनी।
2. श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड– दिल्ली के महरौली में श्रद्धा हत्याकांड ने सभी का दिल दहला दिया. श्रद्धा के कत्ल का आरोप उसी के बॉयफ्रेंड आफताब पर लगा है. आफताब ने श्रद्धा का गला दबाकर कत्ल किया और फिर लाश के 35 टुकड़े करके जंगल में फेंक दिया था।
- यूक्रेन पर रूस का आक्रमण– साल 2022 की सबसे महत्वपूर्ण विश्व घटना यूक्रेन पर रूस का आक्रमण होना होगा। नाटो सदस्यों के साथ यूक्रेन की बढ़ती निकटता को लेकर असुरक्षित, रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला कर दिया था जो इस खबर लिखे जाने तक चल रहा है।