होम / 22 June Weather: जल्द पूरे देश में होगी मानसून की बारिश, पूर्वी यूपी को आज मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम का हाल

22 June Weather: जल्द पूरे देश में होगी मानसून की बारिश, पूर्वी यूपी को आज मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम का हाल

Roshan Kumar • LAST UPDATED : June 22, 2023, 9:49 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 22 June Weather, दिल्ली: बिहार, झारखंड, ओडिशा एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए गुरुवार का दिन राहत लेकर आने वाला है। फिलहाल इन राज्यों में लू चल रही है लेकिन जल्द ही बारिश होने वाली है। 28 से 29 जून तक मानसून दिल्ली एवं एनसीआर में भी सक्रिय हो जाएगा। दिल्ली में आज सुबह भी बारिश हुई है लेकिन यह मानसून की बारिश नहीं है।

  • 30 जून तक पूरे भारत में मानसून
  • आज पूर्वी यूपी में बारिश
  • चक्रवात कमजोर हुआ

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) का मानना है कि उसके बाद दो सप्ताह तक लगातार और अच्छी बारिश होगी। मध्य प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में 22 जून को भी तापमान 42 डिग्री तक रह सकता है, लेकिन वहां भी 23 जून से तापमान में गिरावट आएगी। अरब सागर के चक्रवात कमजोर हो गया है।

जल्द आएगा मानसून

राजस्थान में तेज वर्षा जारी है। अगले 24 घंटे के भीतर मानसूनी हवा पूरे बिहार और झारखंड में फैल जाएगा। गया. पटना के साथ जमशेदपुर, रांची एवं चाइबासा में भी वर्षा शुरू हो जाएगी। 3-4 दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून आ जाएगा। 30 जून तक पूरे भारत में मानसून की पहुंच जाएगा। 30 जून तर मानसून की बारिश पूरे भारत में होगी।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT