होम / Chandrayaan-3 ने सबसे कठिन चरण को किया पार, चंद्रमा के ऑर्बिट में किया प्रवेश

Chandrayaan-3 ने सबसे कठिन चरण को किया पार, चंद्रमा के ऑर्बिट में किया प्रवेश

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : August 5, 2023, 10:41 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 को लेकर इसरो के द्वारा बड़ी जानकारी सांझा कि गई है। सांझा की गई जानकारी के अनुसार भारत के मिशन ने चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश कर लिया है। बता दें इस चरण को सबसे कठिन माना जाता है। इस लिहाज से ये भारत के बड़ी बात है। ऐसे में अब ISRO के द्वारा 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश की जाएगी। मालूम हो 1 अगस्त की शुरुआत में अंतरिक्ष यान ने ट्रांस-लूनर इंजेक्शन (टीएलआई) के जरिए 288 किलोमीटर गुणा 3।7 लाख किलोमीटर की कक्षा हासिल की थी और चंद्रमा के प्रभाव क्षेत्र में प्रवेश किया था।

इसरो ने एक बयान में कहा, ‘चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स), आईस्ट्रैक (इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क), बेंगलुरु से पेरिल्यून पर रेट्रो-बर्निंग का कमांड पूरा किया गया।’ पेरिल्यून अंतरिक्ष यान का चंद्रमा से निकटतम बिंदु है।

इसरो ने कहा, “बेंगलुरु मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स से अंतरिक्ष यान की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और सारे सिस्टम सही तरह से काम कर रहे हैं।”

इसरो ने साथ ही बताया, ” चंद्रयान-3 का अगला ऑपरेशन – कक्षा में कमी – रविवार को रात 11 बजे किया जाएगा। इसरो ने अंतरिक्ष यात्र से अपने मिशन केंद्रों को एक संदेश भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘MOX, ISTRAC, यह चंद्रयान-3 है। मैं चांद का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं।”

ये भी पढ़ें – Earthquake in Delhi: दिल्ली NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.5 रहा 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT