होम / 3 महीने में भाजपा शासित राज्यों में 4 मुख्यमंत्री बदले

3 महीने में भाजपा शासित राज्यों में 4 मुख्यमंत्री बदले

Amit Gupta • LAST UPDATED : September 11, 2021, 3:36 pm IST

4 Chief Ministers changed in BJP ruled states in 3 months

इंडिया न्यूज । नई दिल्ली

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भाजपा शासित राज्यों में इस्तीफा देने वाले 3 महीने में चौथे मुख्यमंत्री हैं। भाजपा नेतृत्व लगातार परिवर्तन कर रहा है। यह बदलाव कहीं न कहीं आगामी चुनावों से जुड़े हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सबस पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बदला गया था। बीएस येदियुरप्पा ने जुलाई में इस्तीफा दिया था। जुलाई में ही उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए। पहले त्रिवेंद्र रावत की जगह तीरथ सिंह को और फिर उनकी जगह पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंप दी गई। अब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नंबर लग गया।

Also Read : नितिन पटेल हो सकते हैं गुजरात के नए सीएम

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, गुजरात में सियासी सरगर्मी बढ़ी

विपक्ष भी BJP के बदलाव पर ले रहा चुटकी

इसी पर विपक्ष भी चुटकी ले रहा है। रूपाणी के इस्तीफे पर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। कोरोना में अव्यवस्था और नाकामी की वजह से लोगों में नाराजगी थी। ऐसे में भाजपा मुख्यमंत्री बदलकर लोगों को गुमराह कर रही है।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि BJP को बदलना पड़ा सीएम

सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों से सीएम बदलने की चर्चाएं तो थीं। यह इतना जल्दी हो जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं था। कुछ घंटों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का उद्घाटन किया था। करीब एक घंटे चले इस कार्यक्रम में विजय रुपाणी भी शामिल हुए थे। अचानक दोपहर करीब 3 बजे रूपाणी ने अचानक इस्तीफे का ऐलान कर सबको चौंका दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात करीब 8 बजे अचानक अहमदाबाद पहुंचे थे। उनके गुजरात आने का कोई तय शेड्यूल नहीं था। एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करने राज्य गृहमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, मेयर किरीट परमार और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हितेश बारोट पहुंचे थे।

कौन होगा गुजरात BJP का अगला मुख्यमंत्री

भाजपा ने गांधीनगर में कल विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस दौरान नया मुख्यमंत्री चुना जा सकता है। आपको बता दें कि नए मुख्यमंत्री की रेस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम शामिल हैं। इनमें मंडाविया सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT