India news(इंडिया न्यूज़), Patna news: बिहार के राजधानी पटना सीटी के आसपास गंगा में एक राम नाम लिखा हुआ पत्थर मिला। जिसे देखने के लिए लोगों की भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। इस पत्थर पर भगवान राम का नाम अंकित है। बताया जा रहा है की स्थानीय लोगों ने तैरते हुए पत्थर को निकालकर एक मंदिर में रखा है। लोग इसे राम शिला कह रहे है। राम नाम लिखे जेने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस पत्थर की पूजा किया जा रहा है। इस पत्थर को देख कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ श्रद्धा से इसे निहारने पहुंच रहे हैं। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। हालांकि भू वैज्ञानिकों का कहना कई बार पत्थर पुराने हो जाते हैं तो उनमें छेद हो जाते हैं. साइंटिफिक कारण है। जीससे पत्थर पानी में तैरने लगते हैं। वहीं कुछ लोग इसे आस्था के साथ जोड़ कर देख रहे है, और भगवान राम का शिला पट्ट बता रहे है।

देखने के लिए जुट रही है भीड़

पटना सीटी के लोगों ने बताया कि कुछ युवक सुबह नहाने गए थे। इस दौरान इस दौरान उन्हें गंगा नदी में एक तैरता हुआ पत्थर दिखा। इसके बाद युवको ने उसे बाहर निकाला। लोगों को कहना है कि देखने में पत्थर लाल रंग से नजर आ रहा है, और इसपर राम नाम अंकित किया गया है। वहीं लोग दूर-दूर से राम नाम से अंकित पत्थर को देखने के लिए पहुंच रहे है। राम नाम से अंकित पत्थर आस्था का विषय बन गया है । शाम से लेकर देर रात तक लोग पूजा करने के लिए आ रहे है।

वैज्ञानिकों ने क्या कहा

इस प्रकार तैरन वाले पत्थरों के बारे में वैज्ञानिकों वे कहा है कि जल में तैरने वाले पत्थर प्यूसिम पत्थर के नाम से जाना जाता है। इसमें अंदर से छिद्र होता है। जिसके कारण उसमें हवा भर जाती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि जो पत्थर पानी में तैरते हैं। जिसके बीच-बीच में वायु कोष बने होते है। जिससे ये पत्थर में वजन होने के बाद भी पानी में तैर सकते हैं।

यह भी पढ़े