India News (इंडिया न्यूज), Aadam Sena: झारखंड के रांची में आदम सेना नामक संगठन के पांव पसारने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, इस संगठन का मकसद शरिया कानून लागू कराना है। आदम सेना नाम के इस संगठन का मकसद हिंदुओं को परेशान करना और महिलाओं पर अत्याचार करना है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह समूह झारखंड ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में भी अपने पैर पसार चुका है। शहर में ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सभी महिलाओं के हैं। जिसमें वे बलात्कार की बात कर रही हैं। वे कह रही हैं कि उन्हें हर दिन धमकाया जा रहा है। उन्हें बलात्कार करने की धमकी दी जा रही है। 

क्या कहतीं हैं मुस्लिम महिलाएं?

वायरल हो रहे वीडियो में मुस्लिम महिलाएं ये कहतीं हुईं नजर आ रही है कि, उन्हें हिंदुओं से बात करने पर रोक लगा दी गई है। महिलाओं के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ की जा रही है। बताया जा रहा है कि, आदम सेना के सदस्य जबरदस्ती उनके घरों में घुसकर छेड़छाड़ करते हैं। उन्हें पुलिस में शिकायत करने की इजाजत नहीं है। गैर-मुस्लिमों से बात करने पर फतवा जारी कर दिया जाता है। शरिया न मानने पर जिंदगी नर्क बनाने की धमकी दी जा रही है।

Infosys के को-फाउंडर समेत 18 लोगों के खिलाफ SC-ST की संगीन धाराओं में केस दर्ज, शिकायतकर्ता के इस दावे से हिल गई पुलिस

आदम सेना का क्या है मकसद?

झारखंड की राजधानी रांची में आदम सेना ने आतंक मचा रखा है। इनका लक्ष्य शरिया कानून लागू कर हिंदुओं को परेशान करना है। झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी का इलाका इन दिनों दहशत में जी रहा है। वे डर के साए में जीने को मजबूर हैं। इस संगठन से जुड़े तालिबानी सोच वाले कट्टरपंथी इसका विरोध करने वालों, आदम सेना की गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को खुलेआम निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। एक वायरल वीडियो 22 जनवरी का है, जब आदम सेना के गुंडों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर अप्पू नाम के शख्स की पिटाई कर दी। वह लहूलुहान हो गया। इस गुंडागर्दी का शिकार अप्पू का परिवार खौफ में है।

सैफ केस में क्या है बंगाली लड़की का कनेक्शन? अब एक सिम कार्ड में फंस गया पेंच, आरोपी की होशयारी देख पुलिस भी रह गई सन्न