India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने वाला है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। रविवार सुबह से ही दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप खिली रही। इस दौरान दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

कितना रहेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिल्ली में अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। दिनभर आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 26 मार्च तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और यह 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

‘कई राजाओं को मारा, उनकी कोई बड़ी उपलब्धि नहीं…’ मौलाना साजिद रशीदी के बिगड़े बोल, शिवाजी महाराज पर दिया विवादित बयान

एयर क्वालिटी इंडेक्स 194 अंक पर रहा

विभिन्न मौसमी कारकों के कारण दिल्ली की हवा अपेक्षाकृत साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 194 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। आपको बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

औंरगजेब की कब्र पर गदर जारी…तोड़ने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दबोचा, मिटते-मिटते बचा नामोनिशान!