India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी भी बढ़ने लगी है। दिल्ली एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश-बिहार में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। गुजरात-राजस्थान में भी फिलहाल भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में लू चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में 6-7 अप्रैल 2025 के बीच तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और ओडिशा में 10-11 दिनों तक लू चलने की संभावना है। शनिवार, 5 अप्रैल 2025 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन के कुल औसत से 0.7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लखनऊ समेत यूपी के 10 जिलों में बादल छाए रहने के भी आसार हैं। यहां 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राजस्थान में भी भीषण गर्मी और लू चलने का अनुमान जताया है। 6-7 अप्रैल 2025 तक प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में तापमान 44-45 डिग्री तक रह सकता है।
Aaj Ka Mausam (कैसा रहेगा आज का मौसम)
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल 2025 से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और कांगड़ा के कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। 9 अप्रैल 2025 से जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। उत्तराखंड में इस समय काफी गर्मी पड़ रही है। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य के उत्तरकाशी और चमोली जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।