India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में जहां गर्मी पड़ रही है तो वहीं कभी रात को मौसम बदल रहा है। यूपी-बिहार में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, मौसम विभाग ने कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यहां कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार (24 मई, 2025) को दिल्ली एनसीआर में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर शाम को तेज हवाएं चल सकती हैं।
शुक्रवार (23 मई, 2025) को एनसीआर में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यहां अगले 2 दिन गरज के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। रविवार (25 मई, 2025) को भी कई जगहों पर आंधी-तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा, अगर हम यूपी बिहार के मौसम की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं और हल्की बारिश गर्मी से कुछ राहत दे सकती है। पटना समेत कई इलाकों में इन दिनों उमस भरी गर्मी पड़ने वाली है, हालांकि इससे तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है।
Aaj Ka Mausam (आज का मौसम)
मौसम विभाग के मुताबिक, 23-28 मई 2025 तक गोवा, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने वाली है। कई जगहों पर भारी बारिश होगी। इस दौरान 23-25 मई तक गोवा के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। 24-27 तक कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना है। केरल और कर्नाटक के तटों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।