India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: अप्रैल का महीना खत्म होने को है और मौसम की गर्मी अपने सबाब पर है। गर्मी की वजह से लोगों को काफी दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है। उससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रहा है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार आज देशभर के राज्यों में मौसम अलग रहने वाला है। एक ओर जहां उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू रहेगी, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों को बारिश से राहत मिल सकती है। कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग द्वारा लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा, अगर हम न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 26-28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। दोपहर में 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।
Aaj Ka Mausam (कैसा रहेगा आज का मौसम)
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे इलाकों में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, बिहार के कुछ जिलों में भी बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के गया, पटना और भागलपुर जैसे इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा शिमला, श्रीनगर और देहरादून जैसे इलाकों में तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 10-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।