India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: जैसे-जैसे मार्च अपने अंत की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो 22 मार्च को 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान महज तीन दिन बाद 25 मार्च को बढ़कर 35 डिग्री हो गया। आज भी इस तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। फिलहाल प्री-मानसून गर्मी अपने शुरुआती दौर में है, जो अप्रैल में और तेज हो जाएगी। निजी मौसम वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक इस समय जम्मू-कश्मीर लद्दाख के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते वहां बारिश और बर्फबारी हो रही है। लेकिन उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर इसका ज्यादा असर नहीं होगा।

बढ़ जाएगा गर्म हवाओं का प्रवाह

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले गर्म हवाओं का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे हवा की गति धीमी हो जाती है। इससे गर्मी का अहसास और बढ़ जाता है। कमजोर हवाओं और तेज धूप के चलते दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज पारा 38 डिग्री को छू सकता है! मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम महीने के सबसे अधिक तापमान को छू सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 5°C या उससे अधिक तक जा सकता है। इस दौरान तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है, जिससे लोगों को तेज चिपचिपी गर्मी का एहसास होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी हवाओं का प्रवाह शुरू हो जाएगा। जिससे दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि अब मार्च के बचे दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।

Gold Silver Price Today: फिर से लौटी सोने-चांदी की चमक, गोल्ड की कीमतों में मामूली तो सिल्वर में 515 रुपये की हुई वृद्धि, यहां जानें पूरी डिटेल

देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, यहां जानें क्या है आपके शहर में दाम?