India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इस समय दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी पड़ने लगी है। इसके चलते जहां अब तक लोग सिर्फ पंखे से काम चला रहे थे, वहीं अब उन्होंने एसी और कूलर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। अगले दो दिनों में प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस हफ्ते प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रह सकता है। इसी क्रम में अगले महीने की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हो सकती है। गुरुवार को प्रयागराज और कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 42℃ तक पहुंच गया है।

तेज हवा चलने की संभावना

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 मार्च को मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान राज्य के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही 29 मार्च को राज्य में मौसम साफ रहेगा और पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 30 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रह सकता है। इसी तरह 31 मार्च को भी प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मौसम साफ रह सकता है।

लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी

इसी तरह 2 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रयागराज और कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 42℃ रिकॉर्ड किया गया है। वाराणसी बीएचयू में अधिकतम तापमान 40.6℃, सुल्तानपुर में 40.3℃, फुरसत गंज में 40.2℃, हमीरपुर में 41.2℃ और आगरा ताज में 39.1℃ रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20.5℃ और अधिकतम तापमान 39.7℃ रिकॉर्ड किया गया। झांसी में न्यूनतम तापमान 22.6℃, बस्ती में 21℃, हमीरपुर में 20.2℃, मुरादाबाद में 20.5℃, अलीगढ़ में 20℃, लखीमपुर खीरी में 21℃ और हरदोई में 21℃ रिकॉर्ड किया गया।

‘बांग्लादेशियों के पास बंगाल का आधार कार्ड, फैंसिंग के लिए नहीं दी जमीन…’ सदन में गृह मंत्री ने जमकर बोला ममता सरकार पर हमला

‘पता नहीं अगली बारी किसकी होगी…’, मेरठ सौरभ राजपूत हत्याकांड पर कथावाचकों ने जताई चिंता, जानिए किसने क्या कहा?