होम / Holi 2024: लोगों का सबसे पसंदीदा त्योहार कौन सा? जानें क्या कहती है जनता

Holi 2024: लोगों का सबसे पसंदीदा त्योहार कौन सा? जानें क्या कहती है जनता

Mahendra Pratap Singh • LAST UPDATED : March 23, 2024, 9:52 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Holi 2024: होली को लेकर बस कुछ दिनों का और इंतजार बाकी है। रंगो का यह त्योहार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। होली के दिन लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल लगाते हैं, ढोल बाजे के साथ होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। होली के इस पावन पर्व पर आज इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे, फैसला आपके में होली के लेकर एक सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से 4 सवाल पूछे गए। सवालों और उनके जवाब कुछ इस प्रकार है।

सवाल- आपका सबसे पसंदीदा त्योहार कौन सा है?
जबाव-

A. होली -34.61%

B. दीपावली- 37.91%

C. कृष्ण जन्माष्टमी- 6.59%

D. रामनवमी -14.83%

E. कह नहीं सकते -6.06%

सवाल- होली में आपको सबसे ज़्यादा पसंद क्या है?
जबाव-

A. गीले रंग वाली होली- 7.14%

B. गुलाल वाली सूखी होली- 27.47%

C. लोगों से मिलना-जुलना- 59.34%

D. कह नहीं सकते- 6.05%

सवाल- क्या होली में सिर्फ़ ऑर्गेनिक कलर का ही इस्तेमाल करना चाहिए?
जबाव-

A. हाँ- 75.27%

B. नहीं- 21.42%

C. कह नहीं सकते- 3.31%
सवाल- होली पर आपकी सबसे पसंदीदा मिठाई कौन सी है?
जबाव-

A. गुजिया- 43.95%

B. दाल का हलवा- 6.59%

C. खीर- 9.34%

D. काजू कतली- 17.03%

E. अन्य- 23.09%

आंकड़े हमारे, फैसला आपके में हम आपसे जुड़े हर मुद्दे को आंकड़ों के जरिए रखने की कोशिश करते हैं। आप भी कोई राय देना चाहते हैं तो रोजाना रात 9 बजे इंडिया न्यूज़ पर आंकड़े हमारे, फैसला आपका देखिए और अपनी राय हमें ई-मेल kkamla22@gmail.com पर भेजिए।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.