India News(इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक और झटका मिला है। एकमात्र लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू आज (बुधवार) बीजेपी में शामिल हो गए। इनके साथ जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल भी भाजपा में शामिल हुए है।
- 543 सदस्यीय लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद
- जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल भी भाजपा में शामिल
जालंधर पश्चिम सीट पर आमने-सामने
रिंकू 2023 के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भारी जीत हासिल कर विजयी हुए। सूत्रों के मुताबिक रिंकू भाजपा के बैनर तले आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में रिंकू और अंगुराल जालंधर पश्चिम सीट के लिए आमने-सामने थे। अंगुरल ने आप के टिकट पर तत्कालीन कांग्रेस उम्मीदवार रिंकू के खिलाफ सीट जीती थी। रिंकू 2023 में AAP में चले गए। रिंकू 543 सदस्यीय लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद थे।
इलेक्शन से पहले इन दो नेताओं की बढ़ी मुसीबत, चुनाव आयोग ने भेजा कारण बताओ नोटिस
पंजाब के विकास के लिए भाजपा में शामिल
सांसद ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि पंजाब के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आप के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर आरोप भी लगाए है। बता दें कि मंगलवार को लुधियाना से सांसद और कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने भी भाजपा का दामन थामा था। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। जिन्हें राज्य के आतंकवाद विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।