होम / चंडीगढ़ नगर निगम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

चंडीगढ़ नगर निगम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

Amit Gupta • LAST UPDATED : August 24, 2021, 8:26 am IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए दिसंबर में चंडीगढ़ नगर निगम की होने वाले चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में उतरेगी। यहां पार्टी एक बड़े पक्ष के तौर पर उभर रही है। इसका ऐलान चंडीगढ़ में पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह, चंडीगढ़ के सीनियर नेता प्रेम गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा और प्रदीप छाबड़ा ने किया। मीडिया से बातचीत करते आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता जरनैल सिंह ने इस संबंधी ऐलान करते हुए बताया कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के राज के दौरान चंडीगढ़ में हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जिस को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में अपना संगठन खड़ा करने के लिए यत्नशील थी और अब संगठन लगभग पूरा हो चुका है। जिस को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार और चंडीगढ़ में भाजपा के साथ संबंधित लोक सभा सदस्य होने के बावजूद भी केंद्र सरकार की तरफ से चंडीगढ़ को अनदेखा करके इस सुंदर शहर को गंदगी के साथ भरा शहर बना दिया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों की लंबे समय से चल रही मांगों को अनदेखा किया जा रहा है जिस कारण लोग अब सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही चंडीगढ़ के लोगों के पास एक विकल्प है और वह इस बार ईमानदार लोगों को सत्ता में लाएंगे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.