India News (इंडिया न्यूज), Today Weather Update: राजधानी दिल्ली में पिछले 3 दिनों से लोगों को ठण्ड से राहत मिली हुई है। खिली-खिली धूप से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा, देशभर के कई राज्यों में मौसम हर दिन नए रंग ले रहा है। पिछले दो दिनों से धूप खिलने से दिल्ली-एनसीआर को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। वहीं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बर्फबारी जारी है। इसके साथ ही राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी ठंड और कोहरा बरकरार है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जनवरी के महीने में भी गर्मी का एहसास हो रहा है और कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज भी अच्छी धूप खिलेगी। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि कल से दिल्ली का मौसम फिर बदलने वाला है। आईएमडी ने कल बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

Today Horoscope: इस एक राशि के जीवन में आएगा एक नया साथी, तो वही 5 जातकों को रखना होगा अपने काम का विशेष ध्यान, जानें आज का राशिफल

कश्मीर में ठंड का कहर जारी

कश्मीर में ठंड ने कहर बरपा रखा है। सोमवार को घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 72 घंटों में और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ की चपेट में है, जो सबसे ठंडा दौर होता है। रविवार रात श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शनिवार को यह शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। यानी ठंड और बढ़ गई है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शनिवार को यह शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम अमरनाथ यात्रा का बेस कैंप है। गुलमर्ग में भी ठंड बढ़ गई है। वहां तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान में भी कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। सोमवार सुबह तक 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। पाली में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर और गंगानगर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी में 9.2 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 9.3 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। 22 जनवरी को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

‘ये पंजाबियों का …’ BJP के आरोपों पर पंजाब सीएम ने किया पलटवार, बोला तीखा हमला

पंजाब में ठंड से कांप रहे लोग

पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर जारी है। कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। आपको बता दें कि, पंजाब का अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और फरीदाबाद में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी-बिहार में कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट है। इससे फिर ठंड बढ़ सकती है।

अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ियों ने भारत में सांस्कृतिक धरोहर और आतिथ्य का किया गुणगान