India News (इंडिया न्यूज), Akhilesh Yadav & Dimple Yadav: अठारवीं लोकसभा सोमवार से शुरू हो चुकी है। पहले ही दिन सांसदों ने लोकसभा के सदस्य की शपथ ली गई साथ ही इस दौरान सबकी नजर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी धर्म पत्नी डिंपल यादव पर टिंकी हुई दिखाई दी। साथ ही आपको बता दे कि, इस लोकसभा में देशभर से पति-पत्नी की ये एकमात्र जोड़ी है जो जीतकर संसद पहुंची है वाकई इस बात में कोई शक नहीं के ये एक दूसरे का अटूट साथ बने हुए हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के दौरान लोकसभा में दो पंक्तियों में एक-दूसरे के पीछे बैठे नजर आए। ऐसा पहली बार हुआ है कि अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव एक साथ लोकसभा के लिए चुने गए हैं। वे उत्तर प्रदेश से एक ही समय में सांसद बनने वाले पहले दंपत्ति बन गए हैं। हालांकि, इससे पहले भारत में कम से कम तीन ऐसे दंपत्ति हुए हैं जो एक ही सदन के सदस्य बने हैं।
वायरल हुआ अखिलेश-डिंपल का शादी वाला वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और डिंपल यादव का एक वीडियो सामने आया जिसके शेयर होते ही इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। वीडियो को देखकर पता चल रहा हैं कि ये शायद उनकी शादी का हैं जिसमे दोनों शादी के जोड़े में भी नज़र आ रहे हैं चलिए एक नज़र डालते हैं वीडियो की ओर……
बता दे कि इस वीडियो को अबतक लाखो लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं जिसके बाद से इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा हैं।
कलयुग के अंत से पहले ही ये 3 पवित्र चीजों का नामो निशान जायेगा मिट, जाने इनके नाम-IndiaNews