India News ( इंडिया न्यूज़ ) All Souls Day 2023 : देशभर में ईसाई धर्म को मानने वाले हर साल 2 नवंबर को ‘ऑल सोल्स डे’ मनाते हैं। बता दें, इस दिन लोग कब्रिस्तानों में जाते हैं। और अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं सभी अपने पूर्वजों की कब्र पर फूल चढ़ाते हैं और मोमबत्ती जलाते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए गॉड से प्रार्थना करते हैं। बता दें, ईसाई धर्म के लोग इस दिन को तरह-तरह तरीकों से मनाते आये है। कई देशों में ‘ऑल सोल्स डे’ के दिन घंटी, मोमबत्ती जलाकर आत्माओं को याद किया जाता है। वहीं कुछ देशों में बच्चों को केक खिलाकर इस दिन को मनाया जाता है। साथ ही धर्म से जुड़े भजन भी गाये जाते है। जिससे उनकी आत्मा को शांति मिले।

यहां सभी लोग खुशी से याद करते हैं आत्माओं को

मेक्सिको में लोग इस दिन को दुखी होकर याद नहीं मनाते बल्कि खुशी से इस दिन को मनाए जाने में विश्वास करते है। छोटे स्तर पर लोगों ने मरे लोगों की आत्माओं के सम्मान में इस दिन को ‘ऑल सोल्स डे’ के रूप में मनाया था। माना जाता है इसकी शुरुआत पहले बेहद छोटे स्तर पर हुई थी, लेकिन एक दशक के अंदर ये दिन विश्व भर में मनाया जाने लगा।

क्यों मनाया जाता है आज के दिन ‘ऑल सोल्स डे’

जानकारी के लिए बता दें कि एकदम छोटे स्तर से शुरू हुआ ‘ऑल सोल्स डे’ मनाने की यह प्रथा अब पूरी दुनिया में मनाई जाती है और दुनिया भर के ईसाई 2 नवंबर को इस दिन कब्रिस्तान में जाकर प्रार्थना करते हैं। इसकी शुरुआत सबसे पहले क्लूनी के संत ओडिलो द्वारा की गई थी। जिन्होंने मृतकों की स्मृति के लिए यह किया था और इसे मान्यता दी गई थी। इसे संत ओडिलो ने अपनाया जो बाद में पूरे यूरोप की सबसे महत्वपूर्ण घटना बनी।

ये भी पढ़ें – Bigg Boss 17 : घरवालों की इस गलती की वजह से बिग बॉस ने छीना पहले ही हफ्ते का राशन, फिर मिली ये सजा