होम / Amit Shah: केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बहन का हुआ निधन, मुंबई में चल रहा था इलाज

Amit Shah: केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बहन का हुआ निधन, मुंबई में चल रहा था इलाज

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : January 15, 2024, 3:51 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah: अमित शाह की बड़ी बहन का सोमवार को निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री की बहन का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अपनी बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन की खबर मिलने के बाद अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।

कुछ दिनों से बीमार थीं 60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह

एक अधिकारी ने बताया कि 60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा, ‘बड़ी बहन के निधन की खबर मिलने के बाद अमित शाह ने अपना पूरे दिन का कार्यक्रम रद्द कर दिया। राजेश्वरी का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में थलतेज श्मशान घाट पर किया जाएगा।

अहमदाबाद में थे अमित शाह 

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद में थे। सोमवार को उनका बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम था। बनासकांठा के देवदार गांव बनास डेयरी का उद्घाटन करने वाले थे। दोपहर में उन्हें गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करना था।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT