India News ( इंडिया न्यूज़ ) Amla Juice Benefits : आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आंवला हमारे सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। बता दें, यह शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में भी मददगार है। आंवले में मौजूद विटामिन-सी आपको फिट रखने में मदद करता है। अगर आप रोजाना खाली पेट सुबह – सुबह आंवले का जूस पिते हैं तो आपको कई बीमारियों से राहत मिल सकती है।
वजन कम करने में मददगार
जिन लोगों को अपना वजन कम करना है, तो उनके लिए आंवले का जूस किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि आंवले में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। आंवले के जूस पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट रहता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक
आप सभी जानते ही हैं आंवला हमारी आंखों के लिए कितना फायदेमंद है। आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी अच्छा होता है। आंवले में कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। रोजाना सुबह- सुबह खाली पेट आंवले के जूस पीने से आप जलन और आंखों में नमी जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।
हड्डियों के लिए है बेहद लाभदायक
शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों में काफी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इस विटामिन,कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में आंवले का जूस शामिल कर सकते हैं। जिससे हड्डी से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
ये भी पढ़े – World Heart Day 2023 : क्यों 29 सितंबर को मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व