होम / Anju Returned India : भारत वापस आई अंजू, पाकिस्तान में बन गई थी फातिमा

Anju Returned India : भारत वापस आई अंजू, पाकिस्तान में बन गई थी फातिमा

Anubhawmani Tripathi • LAST UPDATED : November 30, 2023, 12:43 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) Anju Returned India: अंजू (Anju Returned India) जो जुलाई में अपने फेसबुक मित्र नसरुल्ला से शादी करने के लिए पाकिस्तान गई थी, हाल ही में वाघा सीमा के माध्यम से भारत लौटी है। वह करीब छह महीने पहले भारत से पाकिस्तान पहुंची थी। पहले अंजू ने कहा था कि वह सिर्फ घूमने के लिए PAK गई थीं लेकिन फिर उन्होंने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली।

वाघा बॉर्डर के रास्ते लौटी वापस 

राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू भारत लौट आई (Anju Returned India) हैं। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। वह वाघा बॉर्डर के रास्ते वापस लौटी हैं। वह करीब छह महीने पहले भारत से पाकिस्तान पहुंची थी। पहले तो अंजू के पति ने कहा कि वह वहां सिर्फ घूमने के लिए गई थीं, लेकिन फिर अंजू अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली।

वैसे अंजू पहले से ही शादीशुदा थी। उनकी शादी भारत में अरविंद नाम के शख्स से हुई थी। उनके दो बच्चे भी थे। लेकिन यहां वह अपने बच्चों और पति को छोड़कर वैध कागजात के साथ पाकिस्तान चली गई।

भारत पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अंजू से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया। यहां से उन्हें दिल्ली की फ्लाइट में बैठाया जाएगा। यह फ्लाइट रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वह इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली आएंगी।

‘मुझे डर लग रहा है…..

‘मुझे डर लग रहा है, अंजू वापस भारत जा रही है।।।’, नसरुल्लाह ने पाकिस्तान से क्यों कहा ऐसा? जब अंजू की वापसी की खबर अरविंद को दी गई तो वह भड़क गए। इंडिया न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि अंजू वापस आई हैं या नहीं।

अभी यह साफ नहीं है कि अंजू हमेशा के लिए भारत लौट आई हैं या वापस पाकिस्तान चली जाएंगी। दरअसल, कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी मीडिया में नसरुल्लाह का एक इंटरव्यू सामने आया था।

इसमें उन्होंने कहा था कि वह खुद अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आएंगे। यहां भारत में वह अपने बच्चों से मिलेंगी। अगर बच्चे अंजू के साथ पाकिस्तान आना चाहते हैं तो आ सकते हैं। लेकिन अगर वे भारत में रहना चाहते हैं तो यह उनकी पसंद है।’

नसरुल्लाह ने कहा था कि अंजू सिर्फ अपने बच्चों की खातिर भारत आई है, क्योंकि उसे अपने बच्चों की बहुत याद आती है। लेकिन अब इन सब पर अंजू क्या कहती हैं ये देखने वाली बात होगी।

राजस्थान की रहने वाली है अंजू

अंजू जून में राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची थी। ये खबर ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर का मामला मीडिया में छाया हुआ है। इसी बीच ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई कि भारत की एक महिला अब पाकिस्तान पहुंच गई है।

खबर सामने आने के बाद अंजू ने कहा था कि वह 4 से पांच दिन में वापस आ जाएंगी। लेकिन फिर वहां उसने नसरुल्लाह से शादी कर ली और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया।

नसरुल्ला और अंजू ने काफी समय तक शादी की बात छुपाई थी। लेकिन बाद में उनका प्री-वेडिंग वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट सामने आया। अब अपनी शादी पर एक हालिया इंटरव्यू में नसरुल्लाह ने कहा, ‘उस वक्त हमारा शादी करने का कोई इरादा नहीं था।

अंजू मुझसे और मेरे परिवार से मिलने के लिए कुछ दिनों के लिए पाकिस्तान आई थी। लेकिन हालात ऐसे बने कि हमें शादी करनी पड़ी। अब मैं अंजू से प्यार करता हूं और अंजू भी मुझसे बहुत प्यार करती है।

‘झूठ बोलकर गई थी अंजू’

अंजू का अकेले पाकिस्तान पहुंचना उनके परिवार के लिए भी हैरान करने वाला था। तब अंजू के पति अरविंद ने कहा था, ‘चार दिन पहले उसने मुझसे कहा था कि वह घूमने जा रही है, जब मैंने उससे पूछा तो उसने कहा कि वह जयपुर जा रही है।

लेकिन बाद में अंजू ने व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए अरविंद से बात की। तब उसने बताया कि वह पाकिस्तान के लाहौर में है और 2-3 दिन में लौटेगी। इसके बाद जब पुलिस अरविंद के घर पहुंची और अंजू के बारे में पूछताछ करने लगी तो उसके होश उड़ गए।

अंजू और उनके पति अरविंद राजस्थान के भिवाड़ी में रहते थे। यहां अंजू एक निजी कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम करती थी। पति भी प्राइवेट नौकरी में थे। पति ने बताया था कि वह 2005 से भिवाड़ी में किराए के फ्लैट में रह रहा है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT