इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
April 5 Weather: उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी इस बार अप्रैल से ही मई-जून वाली गर्मी की तपिश महसूस की जा रही है। चौंकाने वाली बात ये है कि समुद्र तटीय इलाकों और हिमाचल की तलहटी वाले क्षेत्रों में तापमान औसत से काफी अधिक बना हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार से दिल्ली में लू के थपेड़े भी तेज होने के आसार हैं। बीते सोमवार को भी कई क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया था।
स्काईमेट का अनुमान है कि आने वाले 10-15 दिनों में भी इसी तरह की भयंकर गर्मी पड़ती रहेगी। क्योंकि मौसम में ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 अप्रैल तक गर्मी का आलम ज्यों का त्यों रहेगा। अगले 2 हफ्ते तक बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है और गर्मी बढ़ने का अनुमान बरकरार है।
मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तापमान से जब अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाता है तो उसे सीवियर हीट वेव माना जाता है। वहीं जब ये 4.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होता वो हीट वेव की कैटेगरी में आता है।
आपको बता दें कि मार्च का माह शुरू हुआ तो हल्की-हल्की ठंड थी, लेकिन होली के आसपास पारा अचानक बढ़ने चढ़ने लगा। बीते मार्च में इतनी ज्यादा गर्मी पड़ी है कि 121 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। भारत में जब से मौसम का हिसाब-किताब रखा जा रहा है तब से ही मार्च में इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी।
April 5 Weather
READ ALSO: National Maritime Day 2022 : इस बार स्मार्ट और हरित समाधान विषय पर जोर
ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 नजदीक या गई है। एक तरफ तेज गेंदबाज…
India News (इंडिया न्यूज)up news: मैनपुरी में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो…
India News (इंडिया न्यूज),Bihar Assembly Elections 2025: दिल्ली के पास सूरजकुंड में बिहार भाजपा कोर…
India News (इंडिया न्यूज),MP NSUI Protest News: मध्यप्रदेश में जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में…
India News (इंडिया न्यूज) Rajasthan news: राजस्थान के अलवर में शहर के बीचों-बीच स्थित आरआर…
India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan School Winter Holidays: देशभर में सर्दी का सितम बढ़ता ही…