होम / Arunachal Avalanche लापता सातों सैन्यकर्मी शहीद

Arunachal Avalanche लापता सातों सैन्यकर्मी शहीद

Vir Singh • LAST UPDATED : February 8, 2022, 9:16 pm IST

Arunachal Avalanche

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Arunachal Avalanche अरुणाचल में पिछले सप्ताहांत हिमस्खलन होने के बाद लापता हुए सेना के सातों जवान शहीद (All seven soldiers martyred) हो गए हैं। राज्य में कामेंग सेक्टर (Kameng Sector) के ऊंचाई वाले इलाके में छह फरवरी को भारी हिमस्खलन हुआ था। इसके बाद से सेना के जवान लापता थे। सेना ने आज सैन्यकर्मियों के शहीद होने की पुष्टि र्की। शव निकाल लिए गए हैं। कामेंग क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश का पश्चिमी इलाका है। भारतीय सेना की पूर्वी कमान इस क्षेत्र में 1,346 किमी लंबी एलएसी पर निगरानी करती है।

Also Read : China activities near Arunachal Pradesh अरुणाचल प्रदेश के पास चीन ने बढ़ाई सैन्य गतिविधियां, भारतीय सेना भी हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार

गश्त के दौरान फंस गए थे जवान

कामेंग सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान छह फरवरी सेना के सातों जवान हिमस्खलन में फंस गए थे। उनको बचाने के लिए विशेष प्रयास किया गया। इसके लिए बाहर से विशेष टीमें भी बुलाई गई थी, लेकिन जवानों को बचाया नहीं जा सका। सेना ने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिन से उपरोक्त इलाके में मौसम बहुत खराब बना हुआ है। भारी हिमपात हो रहा है।

Also Read : Water of Kameng river turns black in Arunachal Pradesh, thousands of fish die: अरुणाचल प्रदेश में कामेंग नदी का पानी पड़ा काला, हजारों मछलियों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.