India News (इंडिया न्यूज), Gujrata local body poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के 10 दिन बाद पहली बार आम आदमी पार्टी के नेताओं को मुस्कुराने की वजह मिल गई है। आज अरविंद केजरीवाल बहुत खुश होंगे, क्योंकि आप के कार्यकर्ताओं की टीम ने मोदी-शाह के गढ़ में अपना झंडा गाड़ दिया। बात गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव की है, जहां टीम केजरीवाल ने टीम राहुल गांधी को हराकर दिल्ली में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया।
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में जीत से भाजपा उत्साहित थी। इस बीच गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा के बड़े नेताओं की नाक के नीचे से कई सीटें छीन लीं और झाड़ू लहरा दी। झाड़ू थामने वाले उम्मीदवारों की जीत को दिल्ली के आदर्शों और आम आदमी पार्टी हाईकमान अरविंद केजरीवाल की जीत बताया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के कार्यकर्ता इसे तानाशाही की हार और सच्चाई की जीत बता रहे हैं।
आप को संजीवनी मिल गई
गुजरात में हुए निकाय चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 2 दर्जन से ज्यादा सीटें जीती हैं। दिल्ली में हार से निराश पार्टी नेताओं के लिए पहले छत्तीसगढ़ और अब गुजरात से आई खुशखबरी ने न सिर्फ उन्हें खुश होने का मौका दिया है बल्कि संजीवनी बूटी की तरह आगे की लड़ाई लड़ने के लिए उनमें जोश भी भर दिया है।
द्वारका से वडोदरा तक झाड़ू उड़ी
देवभूमि द्वारका में AAP ने कई सीटें जीतीं। जूनागढ़ की मंगरोल नगर पालिका के वार्ड-3 में जनता ने ‘झाड़ू’ को जिताया। यहां आम आदमी पार्टी के चारों उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। कर्जन नगर पालिका की पांच सीटों पर AAP का जादू चला।
घूमती पृथ्वी का ऐसा VIDEO देख रुक जाएंगी सांसे! इतिहास में पहली बार कैद हुई अनोखी घटना
वडोदरा में AAP ने लगाया चौका
आप ने वडोदरा जिले में भी अपनी जमीन मजबूत कर ली है। यहां AK की AAP ने 4 सीटें जीतीं। जामनगर की जामजोधपुर नगर पालिका में AAP ने एंट्री की है। जामनगर में बीजेपी ने 28 में से 27 सीटें जीतीं, जबकि AAP ने 1 सीट जीती। गिर सोमनाथ की चित्रावद तालुका पंचायत में आम आदमी पार्टी ने आखिरी आधे घंटे तक कड़ी टक्कर दी, हालांकि अंत में AAP का उम्मीदवार सिर्फ 31 वोटों से हार गया।
जूनागढ़ नगर निगम, 66 नगरपालिकाओं और 3 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को मतदान हुआ। इस तरह विभिन्न कारणों से रिक्त हुई स्थानीय और शहरी निकायों की 106 सीटों पर उपचुनाव हुए।
देश के 50 फीसदी सनातन धर्मावलंबियों ने किया संगम स्नान, श्रद्धालुओं की संख्या 55 करोड़ के पार