Delhi Ashram Flyover: राजधानी दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर संपर्क सड़क के निर्माण की वजह से 1 जनवरी से 45 दिन तक बंद कर दिया जाएगा। जिसके चलते यातायात काफी प्रभावित हो सकता है। इस बात की जानकारी बीते दिन शुक्रवार, 30 दिसंबर को यातायात पुलिस ने दी है। उन्होंने कहा कि इस कदम से बाहरी रिंग रोड आश्रम चौक से होकर गुजरने वाले कैरिज-वे के दोनों तरफ DND फ्लाईओवर, नोएडा और मथुरा रोड से आने वाले यातायात पर असर पड़ने की आशंका है।

45 दिन तक बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर

आपको बता दें कि यातायात पुलिस ने इसे लेकर जानकारी दी है कि फ्लाईओवर के नीचे रिंग रोड के दोनों कैरिज-वे इस दौरान चालू रहेंगे। अपने एक बयान में यातायात पुलिस ने कहा है कि नए डीएनडी फ्लाईओवर और आश्रम फ्लाईओवर के बीच संपर्क सड़क निर्माण की वजह से 1 जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर के दोनों कैरिज-वे 45 दिन तक बंद हो जाएंगे।

यातायात पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

जानकारी दे दें कि ये फ्लाईओवर बंद होने की वजह से लोगों को अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए यातायात पुलिस ने एक विस्तृत गाइडलाइन जारी करते हुए लोगों को सलाह दी है। गाइडलाइन जारी करते हुए पुलिस ने कहा कि सभी लोग केवल निर्दिष्ट जगहों पर ही वाहनों को खड़ा करें। अस्पतालों, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों या फिर हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।

यातायात पुलिस ने दी ये सलाह

  • यातायात पुलिस ने बताया कि बदरपुर की तरफ से आने वाले यात्रियों को रिंग रोड तथा सराय काले खां के लिए माता मंदिर मार्ग से आना पड़ेगा।
  • इसके अलावा जामिया, बदरपुर और सरिता विहार की तरफ से आने वाले सभी यात्रियों को लाजपत नगर, कैप्टन गौड़ मार्ग और एम्स के लिए यू-टर्न लेने की सलाह दी है।

Also Read: न्यू ईयर पर लगा वीकेंड का तड़का, दिल्ली में अधिकतर जगहों पर बुकिंग फुल