India News (इंडिया न्यूज), What Age Do Indian Girls Give Birth to Children: भारत में शादी के लिए लड़के और लड़कियों दोनों के लिए एक उचित आयु सीमा तय की गई है। पहले पुरुषों के लिए शादी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 वर्ष थी। अब महिलाओं के लिए शादी की न्यूनतम आयु बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई है। अक्सर लोगों का मानना है कि शादी कम उम्र में ही कर देनी चाहिए ताकि बच्चे पैदा करने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चे पैदा करने की सही उम्र क्या है? और भारत में महिलाएं किस उम्र में करती हैं बच्चे पैदा?
भारत में महिलाएं किस उम्र में करती हैं बच्चे पैदा?
आपको बता दें कि भारत में लड़कियां किस उम्र में मां बनती हैं, इस बारे में एक रिपोर्ट आई थी। वर्ष 2019 से 2021 के बीच NFHS द्वारा एक सर्वेक्षण किया गया। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिलाएं 21 वर्ष की आयु में अपने पहले बच्चे को जन्म देती हैं।
इस रिपोर्ट में प्रजनन दर 2 बच्चे प्रति महिला दर्शाई गई थी। वहीं, PIB रिपोर्ट के अनुसार 6.8 प्रतिशत लड़कियां 15 से 19 वर्ष की आयु के बीच मां बनती हैं। भारत में 15 से 19 वर्ष की आयु में गर्भवती होने वाली लड़कियों की संख्या में कमी आई है। इसके अनुसार भारत में लड़कियां 21 वर्ष की आयु में अपने पहले बच्चे को जन्म देती हैं। अब लड़कियां पढ़ाई और करियर के कारण 25-30 वर्ष की आयु में मां बनना पसंद करती हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी भी लड़कियों की कम उम्र में ही शादी कर दी जाती है।