Hindi News / Indianews / Atishi Becoming The Chief Minister Of Delhi After This Jitan Ram Manjhi Gave A Big Statement He Says Congratulations To Delhi Rabri Devi

‘दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक’, आतिशी के मुख्यमंत्री बनते ही किसने किया ये चौंकाने वाला कमेंट?

Jitan Ram Manjhi On Atishi आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी ने आतिशी की तुलना राबड़ी देवी से की है, तो वहीं आप की पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी को डमी सीएम बताया है। 

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Jitan Ram Manjhi On Atishi: अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। फिर इसके बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। आज विधायक दल की बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद सभी ने सर्व सम्मति से आतिशी के नाम पर अपना समर्थन दिया।

आज शाम 4 बजे आतिशी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इससे पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी ने आतिशी की तुलना राबड़ी देवी से की है, तो वहीं आप की पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी को डमी सीएम बताया है। 

‘DMK ऐसे लोगों से नहीं डरती’, CM स्टालिन के करीबी ‘ए राजा’ ने PM मोदी और अमित साह पर साधा निशाना, बड़ा चैलेंज देते हुए लगाए ये आरोप

Jitan Ram Manjhi On Atishi ( आतिशी को लेकर जीतन राम मांझी का बयान )

मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम की घोषणा होने पर स्वाति मालीवाल ने बोला जोरदार हमला 

आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने इसपर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा कि, “दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया गया है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी थी। उनके माता-पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं।” स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा, “आतिशी के माता-पिता के हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी सिर्फ डमी सीएम ही है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे।”

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा ने सरफराज और जुरेल पर बोली बड़ी बात, जानिए प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा- दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो 

आतिशी के नाम की घोषणा होने के बाद जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, “दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो।” जीतन राम मांझी ने ऐसा इसलिए कहा है, क्योंकि आतिशी ने अपने नाम की घोषणा मुख्यमंत्री के लिए होने के बाद कहा था कि, “मैं खुश हूं, लेकिन मैं दुखी भी हूं। क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सबसे प्रिय है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के एक ही मुख्यमंत्री है, वो है अरविंद केजरीवाल। जो अरविंद केजरीवाल अपनी आईआरएस की नौकरी ठुकरा देते है।

आतिशी के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का ये पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आतिशी भी एक रबड़ स्टैम्प के तौर पर काम करेगी। हालांकि आतिशी एक पढ़ी लिखी और मंझी हुई राजनेता है। तो वहीं अगर राबड़ी देवी की बात करें तो वो अनपढ़ थी। इसलिए राबड़ी देवी से आतिशी की तुलना वाजिब नहीं होगा।

PM Modi को राहुल गांधी ने किया बर्थडे विश, इन दो चीजों की दी दुआ

Tags:

Arvind KejriwalAtishiDelhi Next CMIndia newsjitan ram manjhilalu yadavlatest newslatest news in hindiPoliticsRabri Devirjdswati maliwalइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की, सांसद रेखा शर्मा ने बताया प्रगति का राज़, क्या रहा मोदी सरकार की नीतियों का मूल मंत्र
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की, सांसद रेखा शर्मा ने बताया प्रगति का राज़, क्या रहा मोदी सरकार की नीतियों का मूल मंत्र
कुरुक्षेत्र से लेकर इंग्लैंड के मैनचेस्टर तक दिखेगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा- गीता का योग “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को जगाता
कुरुक्षेत्र से लेकर इंग्लैंड के मैनचेस्टर तक दिखेगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा- गीता का योग “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को जगाता
केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर प्रोफेशनल मीट का आयोजन, पूर्व सांसद ने किया सरकार की उपलब्धियों का बखान 
केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर प्रोफेशनल मीट का आयोजन, पूर्व सांसद ने किया सरकार की उपलब्धियों का बखान 
मुख्यमंत्री को लेकर अजय चौटाला की तल्ख टिप्पणी, कहा – अब लोग कहने लगे उड़न खटोले से नीचे उतरे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री को लेकर अजय चौटाला की तल्ख टिप्पणी, कहा – अब लोग कहने लगे उड़न खटोले से नीचे उतरे मुख्यमंत्री
“पिता: सुरक्षा और संस्कार का स्तंभ”, संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता ने फादर्स डे पर कहा – यह केवल एक व्यक्तिगत संबंध का उत्सव नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना का भी दिन
“पिता: सुरक्षा और संस्कार का स्तंभ”, संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता ने फादर्स डे पर कहा – यह केवल एक व्यक्तिगत संबंध का उत्सव नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना का भी दिन
Advertisement · Scroll to continue