India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Flood: राजधानी दिल्ली का हाल बाढ़ से बेहाल हो रखा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ की गंभीर स्थिति अभी भी बनी हुई है। शहर के पॉश इलाकों में पानी भरा हुआ है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का आमना-सामना करना पड़ रहा है। राजघाट, ITO सहित दिल्ली के कई इलाकों में चारों तरफ पानी भरा हुआ है। जिस कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। हालांकि, अब हालात पहले से बेहतर हो गए हैं। नदी के आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले सैकड़ों लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.14 मीटर दर्ज़ किया गया।
यमुना का जलस्तर 206.14 मीटर दर्ज़
बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर 206.14 मीटर दर्ज़ किया गया है। हालांकि धीरे-धीरे करके पानी काफी कम होने लगा है। अगर इस बीच बारिश हुई या फिर हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा गया तो एक बार फिर से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। राजघाट के पास नाला बैक मारने से और सुप्रीम कोर्ट के पास रेगुलेटर खराब होने से शहर में पानी भर गया। जिसका असर यातायात पर पड़ा है। ईस्ट दिल्ली से सेंट्रल दिल्ली को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें बंद कर दी गई हैं। यमुनापार के लोगों को इधर आने के लिए काफी घूम के आना पड़ रहा है।
Also Read: