India News(इंडिया न्यूज़),Balasore Train Accident: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अपनी ओर से पूरा सहयोग करने का काम किया है। घटना के क्या कारण रहे उसकी जांच होगी। अभी घायलों की मदद करना प्राथमिकता है। राजनीतिक दलों को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस हादसे में सरकार को जो कदम उठाने थे वे उठाए गए हैं। बता दें शुक्रवार (2 जून) को उडीशा के बालसोर में तीन ट्रेनों के टक्कराने और पटरी से उतर जाने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 288 लोगों के मरने, और लगभग 1000 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई हैं।
#WATCH सरकार ने अपनी ओर से पूरा सहयोग करने का काम किया है। घटना के क्या कारण रहे उसकी जांच होगी। अभी घायलों की मदद करना प्राथमिकता है। राजनीतिक दलों को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस हादसे में सरकार को जो कदम उठाने थे वे उठाए गए हैं: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ठाणे,… pic.twitter.com/4I0xKF9Dc0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2023
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने घायलों के इलाज को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि घायलों को अच्छा इलाज मिले, उसके लिए दिल्ली AIIMS, RML अस्पताल सभी जगह से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एयर फोर्स के विशेष विमान द्वारा आधुनिक उपकरण और चिकित्सा के साथ यहां पहुंच चुकी है। मनसुख मंडाविया ने ट्रेन हादसे में घायल लोगों के इलाज के संबंध में भुवनेश्वर एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
पीएम मोदी ने हादसे का जयाजा लेने के लिए कल यानी शनीवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। इसके बाद पीएम ने ट्वीट कर कहा, “ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों। रेल मंत्री से बात की अश्विनी वैष्णव और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।”
ये भी पढ़ें –